उदयपुर | झील हितैषी नागरिक मंच के सदस्यों ने रविवार को श्रमदान कर अंबापोल पुलिया के पास झील से शराब की 60 खाली बोतलें और जलीय घास बाहर निकाली। श्रमदान करने वालों में हाजी सरदार मोहम्मद, कमलेश पुरोहित, सतीश मेवाड़ा, खूबीलाल, धीरज मेवाड़ा, दामोदर लाल कुमावत व हाजी नूर मोहम्मद शामिल थे।