उदयपुर | हिरणमगरी थाना क्षेत्र के तीतरड़ी चौराहे के पास एक किराने की दुकान में बदमाशों ने शटर का ताला तोड़ चोरी कर ली। थाने के आस-पास एक हफ्ते में यह दूसरी चोरी की घटना है जहां से नकदी, हजारों रुपए के सामान उठा ले गए। पुलिस ने बताया कि तीतरड़ी चौराहा स्थित गजेंद्र चौधरी अपनी दुकान विशाल जनरल स्टोर को शनिवार रात 10 बजे बंद कर घर गया था। रात में बदमाशों ने शटर का ताला तोड़ करीब पचास हजार का सामान उठा ले गए। रविवार सुबह पास के दुकान मालिक ने ताला टूटा देखा और गजेंद्र काे सूचना दी।