मेवाड़ राजपूत समाज : वार्षिक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह 3 जून को
उदयपुर | मेवाड़ राजपूत महासभा संस्थान राजसमंद का 25वां वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 3 जून को गोगुन्दा तहसील में चूण्डा चौखला के मादा गांव में होगा। यह निर्णय रविवार को महासभा के अध्यक्ष बालसिंह खरवड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। महासचिव रामसिंह चंदाणा ने बताया कि सम्मेलन के लिए जेतसिंह के संयोजन में तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें रामसिंह हैदराबाद एवं चौखला अध्यक्ष भीमसिंह शामिल है।