पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • घर पर छुट्टियां बिता रहे शिक्षक, प्रशिक्षण शिविर में नहीं आने का बहाना बीमारी है तो कोई काम है

घर पर छुट्टियां बिता रहे शिक्षक, प्रशिक्षण शिविर में नहीं आने का बहाना- बीमारी है तो कोई काम है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में सरकारी स्कूल के 7969 शिक्षकों के छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से प्रत्येक ब्लॉक में शुरू होंगे। लेकिन ज्यादातर शिक्षक गर्मी में घर छुट्टियां बिता रहे है। ऐसे में ये शिविर में नहीं पहुंचने के कई बहाने लगा रहे है। तेज गर्मी के कारण शिविर में भाग नहीं लेने के लिए कई शिक्षकों ने शिक्षा अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए हैं।

दरअसल, ज्यादातर शिक्षक और केआरपी प्रशिक्षक छुट्टियों में अपने घर जा चुके हैं, इसलिए वे वापस शिविर में नहीं आना चाहते। ऐसे में कुछ शिक्षक बीमार होने या फिर घर में जरूरी काम के बहाने लगा रहे हैं। इस पर निदेशालय ने सख्ती दिखाते हुए सभी शिक्षकों को शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा है। प्राथमिकता के आधार पर गंभीर बीमारी वाले, गर्भवती महिला या जिनके छह माह का बच्चा है उन्हें छूट है। तथा जिन महिला के तीन साल से कम उम्र के बच्चे हैं उन्हें अकादमिक सत्र बाद घर जाने की छूट है।

पहली से पांचवीं तक 17 ब्लॉक में बनाए 54 प्रशिक्षण केंद्र

पहली से पांचवीं कक्षा को पढ़ाने वाले इन शिक्षकों के लिए जिले के 17 ब्लॉक में 54 आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र बनाए गए हैं। शिक्षकों को शिविर स्थल पर ही छह दिन तक अकादमिक सत्र के बाद रात्रि विश्राम करना होगा। रोज सुबह 8 बजे और रात 8 बायोमेट्रिक से हाजिरी अनिवार्य होगी। लगभग 110 केआरपी (की-रिसोर्स पर्सन) शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे। एक केन्द्र पर 40-40 शिक्षकों का एक बैच बनाया गया है। गिर्वा ब्लॉक के शिक्षकों का प्रशिक्षण मल्लातलाई स्थित बाल विनय मंदिर स्कूल और ड्रीम इंडिया स्कूल में होगा। जिला शिक्षा अधिकारी नरेश डांगी ने बताया कि शिविर स्थल पर प्रतिदिन निरीक्षण के लिए टीमें गठित की हैं, जो शिक्षकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं को देखेगी।

12 केआरपी रविवार को बैठक में रहे अनुपस्थित, अब होगी कार्रवाई

डाइट प्रभारी नरेश भट्ट ने बताया कि रविवार को ब्लॉकवार हुई तैयारी बैठक में करीब 12 केआरपी नहीं पहुंचे। अनुपस्थित रहे केआरपी के नाम कार्रवाई के लिए डीईओ के मार्फत निदेशालय भेजे जा रहे हैं। इसी तरह जो शिक्षक अनुपस्थित होगा, उनके नाम भी निदेशालय भेजे जाएंगे।

रोजेदार टीचर्स को रात्रि विश्राम में छूट

रमजान के महीने को देखते हुए रोजेदार टीचर्स को आवासीय शिविर में रात्रि विश्राम में छूट का प्रावधान किया गया है। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद आयुक्त डॉ. प्रिया बलराम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिसमें रोजेदार टीचर्स को अकादमिक सत्र के बाद शिविर से मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...