आचार्य सुरीश्वर और निपुण र| सुरीश्वर का मंगल प्रवेश
जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ के आचार्य पद्मभूषण र| सुरीश्वर और आचार्य निपुण र| सुरीश्वर के आचार्य पदवी ग्रहण करने के बाद पहली बार उदयपुर आने पर रविवार को श्रावक व श्राविकाओं ने अगवानी की। दोनों आचार्य का शोभायात्रा के साथ मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में मंगलप्रवेश हुआ। कुलदीप नाहर ने बताया कि आराधना भवन में हुई धर्मसभा में आचार्य श्री ने रात्रि भोजन भक्ष्य भोजन त्याग की प्रेरणा दी गई। संघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि दोनों आचार्य सोमवार को पद्मनाभ स्वामी तीर्थ चौगान मंदिर उपाश्रय में सुबह प्रवेश करेंगे एवं प्रवचन देंगे। यहां से विहार कर दोनों आचार्य 23 से 29 मई तक ईसवाल तीर्थ में रुकेंगे।