उदयपुर| दैनिक भास्कर के जल संरक्षण अभियान के जल मित्र राहुल व्यास ने बताया कि सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विज्ञान महाविद्यालय परिसर में नलकूप से पिछले 37 दिनों से दिन भर पानी व्यर्थ बहता रहता है। इससे आसपास कीचड़ होने से गंदगी भी फैल रही है। व्यास ने बताया कि व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने महाविद्यालय प्रशासन को शिकायत की लेकिन विवि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है। इधर जल मित्र तेज शंकर पालीवाल ने बताया कि शहर में टेलीफोन केबल के लिए रोड कटिंग के दौरान कई जगह पानी की लाइन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शनिवार को स्वरूप सागर पुलिया के पास भी पानी की लाइन फोड़ दी गई।
साइंस कॉलेज परिसर में व्यर्थ बहता पानी।