उदयपुर| जगत शिरोमणि मंदिर में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन रविवार को कथा वाचक पं. स्कंद कुमार पंड्या ने कहा कि मोबाइल से दुनिया तो मुट्ठी में आ गई लेकिन बच्चे माता-पिता की मुट्ठी से बाहर हो गए हैं। बच्चों को नैतिक और संस्कारित शिक्षा भी दें। उन्होंने ऋषभदेव अवतार प्रसंग सुनाया। इधर, शिव मंदिर, सेक्टर 3 में चल रही भागवत कथा में ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाया। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी में त्रिदिवसीय ‘सरस भक्तमाल कथा’ और ‘दीनबंधु वार्ता’ कार्यक्रम हुआ। इसमें संस्थान संस्थापक कैलाश मानव ने कहा कि जो भगवान की मन से आराधना पर उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर झांकी सजाई: गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन रविवार पं. गजेंद्र कृष्ण व्यास ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित प्रसंग सुनाया। इस मौके पर नंद उत्सव भी मनाया। प्रसंग अनुसार भजन हुए और झांकी सजाई गई।