पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • लापता किशोर के मोबाइल नंबर से पिता को आया फोन 50 लाख फिरौती मांगी

लापता किशोर के मोबाइल नंबर से पिता को आया फोन- 50 लाख फिरौती मांगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवर्धनविलास थाने के आई ब्लॉक में रहने वाला 10वीं कक्षा का छात्र शनिवार शाम घर से लापता हो गया। रविवार सुबह बच्चे के मोबाइल नंबर से पिता को फोन आया और किसी ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पिता थाने पहुंचा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो किशोर रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखाई दिया। अपहरण है या कुछ और, पुलिस देर रात तक जांच करती रही। दरअसल हुआ यों कि आई ब्लॉक निवासी राजेश पांडेय का 16 साल का पुत्र शुभम शनिवार शाम को घर से लापता हो गया। शुभम के पिता ने दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह राजेश के पास शुभम के ही मोबाइल नंबर से फोन आया जिसमें काेई अन्य युवक बोल रहा था। उसने बच्चे के अपहरण की बात कही और 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। करणी माता रोप-वे में काम करने वाला राजेश घबरा कर थाने पहुंचा और पुलिस को फिरौती की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एएसपी मुख्यालय बृजेश सोनी ने टीमें बनाई और स्टेशन, बस स्टैंड, शहर के बाहर जाने वाले रास्तों पर जांच शुरू की। जिस नंबर से राजेश के मोबाइल पर फोन आया था उसे भी ट्रेस पर डाला। देर रात तक जांच में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर शुभम का अपहरण हुआ है या कुछ और कहानी है।

स्टेशन पर आराम से टहलते हुए निकला

पुलिस की दिनभर की जांच में शुभम के चार से पांच सीसीटीवी फुटेज सामने आए। इसमें किशोर के साथ अन्य लड़का भी दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि शुभम के पिता को साथी लड़के ने फोन कर फिरौती मांगी थी। जब पुलिस ने रेलवे स्टेशन का फुटेज देखा तो शुभम ने नीले रंग के कपड़े पहने थे और अकेला स्टेशन के अंदर प्रवेश हो रहा था। पुलिस ने बताया कि संभावना है कि शुभम दिल्ली की तरफ निकल गया है।

अपहरण जैसा मामला नहीं लग रहा है। लापता लड़के के सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें वह अकेला टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। टीमें गठित की है, मामले में जांच कर रहे हैं। -बृजेश सोनी, एएसपी, मुख्यालय, उदयपुर।

खबरें और भी हैं...