पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • महंत मोहनानंद का 100 साल की उम्र में देवलोक गमन, मंदिर में ही समाधिस्थ

महंत मोहनानंद का 100 साल की उम्र में देवलोक गमन, मंदिर में ही समाधिस्थ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | शहर के शास्त्री सर्कल स्थित कालादाता हनुमान मंदिर के महंत दांडी स्वामी मोहनानंद को रविवार को दोपहर 2.30 बजे बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समाधिस्थ किया गया। उदयपुर मेवाड़ मण्डल प्रचार प्रसार मंत्री महन्त इन्द्रदेव दास ने बताया कि महंत का देवलोक गमन सुबह 6.30 बजे हुआ, वे करीब 100 साल के थे। महन्त इन्द्रदेव दास ने बताया कि इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गिरी, महन्त बीरमदेव, हर्षिता दास, जानकी शरण आदि मौजूद थे। संत समाज की परंपरा के अनुसार ब्रह्मलीन महन्त के उत्तराधिकारी योगेश को महन्त पद श्रीराम के जय घोष के साथ दिया। इससे पहले मंदिर में समाधि को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद मण्डल अध्यक्ष सुरेश गिरी ने थाना भूपालपुरा में गए, जहां से पुलिस जाब्ता भेजा गया। देवस्थान विभाग उदयपुर के सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि दाता पति हनुमान मंदिर देवस्थान विभाग के राजकीय मंदिरों में शामिल नहीं है। ट्रस्ट के पंजीयन संबंधी कार्रवाई विचाराधीन है।

खबरें और भी हैं...