पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेषज्ञों ने दी जानकारियां

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेषज्ञों ने दी जानकारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेषज्ञों ने दी जानकारियां

दी इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया उदयपुर लोकल सेंटर ने गुरुवार को विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस पर ‘एनेबलिंग दि पॉजिटिव यूज आफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फाॅर आल’ की प्रस्तुतियां दी गई। संस्था के मानद सचिव इंजीनियर येवन्ती कुमार बोलिया ने बताया कि 17 मई 1865 में अंतरराष्ट्रीय दूर संचार संघ की स्थापना हुई थी जिसे आज 154वें विश्व दूरसंचार दिवस के रूप मे मनाया गया। मुख्य अतिथि इंजीनियर जेसी मेनारिया ने बताया कि दूरसंचार माध्यम दुनिया को जोड़ने के लिए आवश्यक है। इसके लिए आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक उपयोग को सक्षम करना आवश्यक है। इससे संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य में तेजी आ सकेगी।

खबरें और भी हैं...