पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • जलदाय विभाग की लाइनें लीकेज, सड़क पर बह रहा पीने का पानी

जलदाय विभाग की लाइनें लीकेज, सड़क पर बह रहा पीने का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| शहर में कई जगह जलदाय विभाग की लाइनें लीकेज होने से पीने का पानी सड़क पर बह रहा है। भास्कर के जल संरक्षण अभियान के तहत बने जल मित्र ने ऐसे लीकेज को बंद करने की पैरवी की है।

जल मित्र यशवंत सावरिया ने बताया कि पानी की सप्लाई के दौरान अंबामाता मंदिर से महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर स्कूल मार्ग पर तिराहे पर पानी सड़क पर बहता रहता है। यहां लाइन लीकेज हाेने या वॉल्व में खराबी होने से पानी बर्बाद हो रहा है। जल मित्र हरीश धाबाई ने बताया कि आयुर्वेद कॉलेज राड़ा जी चौराहा के बाहर पानी की लाइन लीकेज होने से कई दिनों से सप्लाई के समय पानी सड़क पर बहता रहता है। घनश्याम पटवा ने धुलकोट चौराहा-बोहरा गणेश जी मार्ग पर लाइन लीकेज होने से पानी सड़क पर बहने पर चिंता जताई है।

अम्बामाता मंदिर मार्ग

धूलकोट चौराहा

राड़ा जी चौराहा

खबरें और भी हैं...