उदयपुर | दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार शाम 6.40 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से माउंट आबू जाएंगे। सिसोदिया 20 मई को वापस उदयपुर आकर रात्रि 8.50 बजे दिल्ली प्रस्थान जाएंगे।
चिकित्सा मंत्री सर्राफ उदयपुर पहुंचे, आज चित्तौड़ जाएंगे
उदयपुर | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ईएसआई, चिकित्सा शिक्षा और आयुर्वेद मंत्री कालीचरण सर्राफ गुरुवार रात करीब आठ बजे उदयपुर पहुंचे। वह शुक्रवार सुबह 9 बजे चित्तौड़गढ़ जाएंगे और शनिवार दोपहर 2 बजे लौटने के बाद रात 7.50 बजे फ्लाइट से जयपुर प्रस्थान करेंगे।
सिटी गेस्ट