पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • गांवों में टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू जीपीएस से मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारी

गांवों में टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू जीपीएस से मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्राें में पेयजल की किल्लत शुरू होने लगी हैं। ऐसे क्षेत्रों में जलदाय विभाग ने अब टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू कर दी हैं।

जलदाय विभाग के एसई आनंद प्रकाश मीणा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर पलाना, नाहरमगरा, मोतीखेड़ा और विजनवास में टैंकर से सप्लाई शुरू की है। इन क्षेत्रों में रोज टैंकर के 19 ट्रिप हो रहे हैं। मांग के मुताबिक टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। सभी टैंकर पर जीपीएस भी लगाए हैं, जिनकी ऑफिस से ही मॉनिटरिंग की जा रही है कि टैंकर तय संख्या और स्थान पर पहुंच रहे है या नहीं। मीणा ने बताया कि शहर में अवैध बूस्टर जब्त करने का अभियान भी जारी है। जलदाय विभाग ने विजनवास में नया प्रयोग किया है। एक्सईएन नरेश सिंह ने बताया कि करीब ढाई हजार आबादी वाले इस गांव में पानी की टंकी है और पाइप स्कीम के तहत लोगाें के घरों में नल कनेक्शन भी दे रखे हैं। ऐसे में जलदाय विभाग टैंकर से टंकी में करीब 40 हजार लीटर पानी भरकर सीधे घरों में सप्लाई कर रहा है।

खबरें और भी हैं...