उदयपुर | भारतीय खेल एवं शिक्षा प्राधिकरण और भूटान स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन कमिटी के साझे में हाल ही भूटान के फुंटशोलिंग में प्रथम साउथ एशियाई स्पोर्ट्स गेम्स हुई। जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने टीम मैनेजर प्रवीण सिंह उज्जवल आैर कोच अभिमन्यु दीवान के नेतृत्व में अंडर-17 फुटबॉल में बांग्लादेश तथा नेपाल की टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच मेजबान टीम भूटान ने 4 -1 से जीता। गोयनका इंटरनेशनल स्कूल की टीम को भारतीय खेल एवं शिक्षा प्राधिकरण के भारतीय सह-समन्वयक महेंद्र चचावा अौर भूटान के मंत्री ने रजत पदक दिया।