पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सुविवि : नियुक्ति पत्र में टाइपो एरर, दिनभर रही गड़बड़ी की अफवाह

सुविवि : नियुक्ति पत्र में टाइपो एरर, दिनभर रही गड़बड़ी की अफवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक भर्तियों के तहत विजुअल आर्ट में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का लिफाफा खुलने के बाद एक मामूली टाइपो एरर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल विजुअल अार्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ओबीसी कैटेगरी में दीपिका माली का चयन किया गया है। इस पद के लिए 6 फरवरी को ओबीसी वर्ग में ही भर्ती निकाली गई थी। मगर जब दीपिका को नियुक्ति पत्र जारी हुआ तो कैटेगरी अनारक्षित लिख दी गई। दिनभर यूनिवर्सिटी में चर्चा रही कि विवि ने गड़बड़ी करते हुए अनारक्षित वर्ग में आरक्षित ओबीसी वर्ग के कैंडीडेट को नौकरी दे दी। उधर, विवि के रजिस्ट्रार हिम्मत सिंह भाटी ने बताया कि यह मात्र एक टाइपो एरर था, जिसे लिपिक से कहकर हाथोंहाथ ठीक करा लिया गया है।

खबरें और भी हैं...