उदयपुर | जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार शाम पांच बजे बीएन कॉलेज ट्रैक पर शुरू होगी। सचिव डा. भूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र की मूल व फोटोकापी लानी होगी। प्रतियोगिता के आधार पर जिला टीम का चयन करेंगे, जो जून में राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेगी।