पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पुरानी साड़ियों और चुंदड़ को ही निखार कर सिटी वुमंस ने बिखेरा फैशन का जलवा

पुरानी साड़ियों और चुंदड़ को ही निखार कर सिटी वुमंस ने बिखेरा फैशन का जलवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेस्ट मटेरियल को बेस्ट में डवलप कर रैम्प पर फैशन वॉक का नजारा रविवार को दिखा। मौका था महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ के शिविर का जहां सौ से ज्यादा महिलाओं ने निखार शिविर में तैयार किए कपड़ों को नया रूप देते हुए वॉक किया। दस दिन से चल रहे इस शिविर का समापन सोमवार को होगा जहां डांस, कुकिंग के अलावा जुम्बा, एरोबिक्स, बुक्वा, होटल वेजिटेबल, शेख, मोक्टेल, स्नेक्स, डेजर्ट बनाना सीखने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। शिविर में न्यूरो थैरेपी, योगा, मेडिटेशन, डाइट, न्यूट्रीशन, धार्मिक पाठशाला के काम भी सिखाए गए। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि इस फैशन का उद्देश्य नई पीढ़ी को ये बताना है कि हम पुरानी वेस्ट मटेरियल को कैसे तैयार कर उसकी बचत कर सकते हैं। इस दौरान पुष्पा सुराणा, रितु मारू, ममता जैन, वेला मुर्डिया के निर्देशन में धार्मिक परीक्षा भी हुई।

महावीर युवा मंच महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने शो में दिखाई प्रतिभा

खबरें और भी हैं...