उदयपुर. दैनिक भास्कर के समर कैम्प में आए लोगों ने गिटार क्लास में कई प्रकार की धुन बजानी सीखी। इस दौरान बड़ों से लेकर बच्चों तक ने सहभागिता निभाई।
मावली में कवि सम्मेलन आज
मावली| कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सोमवार रात कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम भागवत कथा के तहत महावीर नवयुवक मंडल के संयोजन में हो रहा है। कवि सम्मेलन रात आठ बजे शुरू होगा। इसमें केकड़ी के बुद्धिप्रकाश दाधीच, भीलवाड़ा के दीपक पारीक, उदयपुर के सिद्धार्थ देवल, मोही के संपत सुरीला, भीलवाड़ा की शालू सांखला, पोटला के बद्री बसंत, सूत्रधार मनोज गुर्जर होंगे। अगले दिनों में भागवत कथा में सुंदरकांड पाठ, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक संध्या भी रखी गई है। सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।