पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पानी नहीं मिलने से मर रहे परिंदे बेजुबानों के लिए जरूर लगाएं परींडे

पानी नहीं मिलने से मर रहे परिंदे बेजुबानों के लिए जरूर लगाएं परींडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत मुस्लिम महासभा ने रविवार को सोजतिया ज्वैलर्स के सहयोग से अश्वनी मार्केट स्थित कब्रिस्तान और चेतक स्थित कब्रिस्तान पर 50 परींडे लगाए। प्रवक्ता मोहम्मद रियाज अब्बासी ने बताया कि ऐसी जगह परींडे लगाना आवश्यक है जहां पक्षियों का आना-जाना रहता हो। परींडा में पानी खाली होने पर उन्हें तुरंत भरा भी जा सके। कई बार ऐसा होता है जब परींडा बांधकर उसमें पानी डालकर वापस कोई नहीं देखता। ऐसे में नई जगह पानी की तलाश में बेजुबान पक्षी प्यास से मर जाता है। मुस्लिम महासभा ने लोगों से गर्मी में परींडा बांधकर नियमित पानी भरने की अपील की है। इस दौरान मुस्लिम महासभा के संस्थापक मेम्बर हफीज शाह, सलीम खान, मेहबूब छिपा, मोहम्मद अजीज, सनाउल्लाह खान, वाहिद खान, राशिद खान, मुख्तियार शाह, हाजी रहमान आदि मौजूद थे। इधर, अंतर्मन वेलफेयर सोसायटी ने भी शहर में कई जगह 101 परींडे लगाए।

खबरें और भी हैं...