पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • 68 दिव्यांगों ने पाए हाइटेक हाथ तो खिलखिला उठे चेहरे

68 दिव्यांगों ने पाए हाइटेक हाथ तो खिलखिला उठे चेहरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | रोटरी क्लब एलीट, डॉ. एन. एम. दुगड़ मेमोरियल चिकित्सा प्रकोष्ठ और रोटरी क्लब इन्दौर अपटाउन ने रविवार को उदयपोल स्थित एक निजी होटल में दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया। इसमें देश के विभिन्न शहरों से आए 68 दिव्यांगों को अमेरिका में निर्मित निशुल्क कृत्रिम हाथ लगाए गए। क्लब अध्यक्ष कमलेश तलेसरा ने बताया कि शिविर में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, रतलाम, बांसवाड़ा, बस्सी, धरियावद, आगरा, सीकर, पाली आदि शहरों के दिव्यांग शामिल हुए। उन्हें जब कृत्रिम हाथ लगाए गए तो चेहरे पर मुस्कान आ गई। टीम ने दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ के उपयोग की जानकारी दी। उन्हें कृत्रिम हाथ से पेन पकड़ना, बैग उठाना आदि के बारे में बताया गया। शिविर संयोजक मनीष गलुण्डिया ने बताया कि क्लब ने इस प्रोजेक्ट को स्थायी प्रोजेक्ट के रूप में हाथ में लिया है। जिसके तहत कोई भी दिव्यांग कृत्रिम हाथ लगवा सकेगा। शिविर में रोटरी क्लब इन्दौर के टीम ने सहयोग किया। शिविर में पूर्व प्रांतपाल यशवंत कोठारी, निर्मल सिंघवी, रमेश चौधरी मौजूद थे।

रोटरी क्लब एलीट

खबरें और भी हैं...