पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देख सकेंगे 21 देशों के 51 चित्रकारों की प्रतिभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | द आर्ट पीवोट की बड़ी स्थित हिल गार्डन रिट्रीट में भारत के वर्ल्ड माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत फेस टू फेस इंडिया 2018 अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी रविवार को शुरू हुई। इसमें 21 देशों के 51 चित्रकार सात दिनों में कई विषयों पर अपनी कल्पनाओं को साकार करेंगे। अंतिम दिन शहर के लोगों के लिए इसका प्रदर्शन भी किया जाएगा। आर्ट पीवोट के सुशील निम्बार्क ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा, दिनेश भट्ट, दलपत सुराणा, सिंधी साहित्य अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी, सुरेश शर्मा, लक्ष्मी लाल वर्मा, चित्रकार शैल चोयल, सीसीआरटी के विशेषाधिकारी बी.आर.भाटी, उदयपुर मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम नागौरी ने शुरुआत की। राजेश यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, चीन, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, इजरायल, जापान, कोरिया, मलेशिया, मॉरेशियस, मेक्सिको, नेपाल, नॉर्दन आयरलैंड, फिलिपिंस, पौलेंड, रियूनियन, थाईलैंड, अमेरिका वियतनाम के कलाकार भाग ले रहे हैं। चित्रकला की कार्यशाला हिल रिट्रीट में चलेगी जबकि प्रदर्शनी सिटी पैलेस के माणक चौक में लगेगी। सांसद मीणा ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से शहर को इस क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। शैल चोयल ने बताया कि एक साथ 21 देशों के 51 चित्रकारों के एकत्रित होने से उनकी कल्पनाशीलता से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

खबरें और भी हैं...