पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • क्लासिकल, हिपहॉप के स्टेप दिखा चमके सिटी स्टार्स

क्लासिकल, हिपहॉप के स्टेप दिखा चमके सिटी स्टार्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हीपहॉप, कंटेंपररी, क्लासिकल और बॉलीहॉप के अलावा बी-बोइंग डांस का कॉम्बिनेशन डांस चैम्पियनशिप के दूसरे दिन भी देखा गया। कलाकारों का टीवी शो जैसे सेटअप पर महज सात घंटे में 150 परफॉरमेंस करना और ज्यूरी मेंबर्स को एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को देख सेलेक्शन करना अलग मुकाम था। दैनिक भास्कर, सदा डांस और मेवाड़ डेन के डांस कॉम्पिटिशन में दो दिन में 250 से अधिक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। रविवार को भी सुबह 10 बजे शुरू हुआ कॉम्पीटिशन शाम 4 बजे तक चला। सदा के डायरेक्टर सुमित लेखारी ने बताया कि ग्रुप में बच्चों ने सीमित समय में ऐसे परफॉरमेंस दिए की जज भी देख चकित रह गए। इससे पहले शोलो परफॉरमेंस में बच्चों ने विशेष गेटअप में राजस्थानी, बॉलीवुड के साथ ही हाॅलीवुड गानों के मेस-अप और मिक्स सांग पर कई डांस किए। छोटे बच्चों में बेली डांस के भी परफॉरमेंस हुए। इस पूरे समय में सो ग्रुप और पचास शोलो डांस किए गए। इन सभी के बीच एंकर मोहित ने भी अपनी कॉमेडी के साथ बच्चों को खूब हंसाया।

आप में भी है हुनर तो वीडियो बनाकर भेजें, 26 मई तक दे सकते हैं ऑनलाइन ऑडिशन भी

डांस चैम्पियनशिप में 4 से लेकर 40 साल तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इनके लिए ऑनलाइन ऑडिशन 26 मई तक होंगे। सुमित लेखारी ने बताया कि बड़े और छोटे बच्चे अपने टेलेंट को इस मंच पर दिखाने के लिए अपना वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। सोलो, डुओ और ग्रूप की केटेगरी इसमें सलेक्ट करनी होगी। ये कॉम्पिटिशन मेवाड़ जोन में होने वाला पहला ऐसा कॉम्पिटिशन है जो नेशनल टीवी शो की तरह हो रहा है।

27 को होगा क्वार्टर फाइनल राउंड

सलेक्ट हुए प्रतिभागियों का क्वार्टर फाइनल राउंड 27 मई को ऑरबिट रिसोर्ट में होगा। इवेंट के लास्ट दिन जज की टीम में लवीना लेखारी, भरत कालरा, जितेंद्र वर्मा और काली मेनारिया का ज्योति दुर्गावत ने मोमेंटो देकर स्वागत किया। सदा की वेबसाइट के साथ ऑडिशन के पंजीकरण की जानकारी इन नंबर्स 8239776390, 8239246390 पर भी मिलेगी। दो दिन तक हुए इस कॉम्पिटिशन में फैशन डीजी स्टूडियो और बेस्ट साउंड का भी सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...