सिंधी आइडल में 19 को परफॉर्म करेंगे कलाकार
सिंधी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए राजस्थान सिंधी अकादमी प्रदेशभर में सिंधी आइडल (गायन) प्रतियोगिता करेगी। अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि प्रतियोगिता शनिवार को अजमेर में शुरू होगी। रविवार को जोधपुर में, 27 मई को उदयपुर, 2 जून को कोटा और 3 जून को जयपुर में यह आयोजन हाेगा। प्रथम विजेता को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार और तृतीय विजेता को 11 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।