रोल बाॅल स्टेट चैम्पियनशिप में बालिका टीम ने जीता कांस्य पदक
राजस्थान 12वीं जूनियर वर्ग-17 बालक-बालिका चैम्पियनशिप 2018 झूंझुनू में हाल ही में हुई। जिसमें उदयपुर खेलगांव की रोल बाॅल बालक और बालिका टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग ने भीलवाड़ा की टीम को 0-1 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला रोल बाॅल के प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी महाराणा प्रताप खेलगांव की वर्ग 17 बालिका टीम ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया था।