नेशनल कूडो रेफरी पैनल में उदयपुर के छह कूडो खिलाड़ियों को सफलता
कूडो राष्ट्रीय मुख्यालय ने कूडो राजस्थान के अध्यक्ष राजकुमार मेनारिया को नेशनल कूडो रेफरी पैनल में ए ग्रेड देकर सम्मानित किया। कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन आफ इंडिया के मेहुल वोरा ने बताया कि मेनारिया को उनके 40 साल के मार्शल आर्ट अनुभवों की वरीयता और राष्ट्रीय ए ग्रेड रेफरी परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र और बेज दिया गया। इसके साथ ही राजस्थान के 10 और उदयपुर के 6 अनुभवी कूडो खिलाड़ियों ने रेफरी जज सी ग्रेड परीक्षा पास की है। इनमें शहर से शुभ बाला राधास्वामी, जगपालसिंह राठौड़, रणवीरसिंह चूंडावत, राजनंदिनी मेनारिया, भूपेन्द्र बन्धु और प्रियुल मेनारिया शामिल हैं।
Sports Bulletin