जिला सब जूनियर पावर लिफ्टिंग 19 को
पावर लिफ्टिंग संघ की मेजबानी में जिला सब जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 19 मई को सुबह 9 बजे लवकुश इंडोर स्टेडियम में होगी। सचिव विनोद साहू ने बताया कि खिलाड़ी प्रशिक्षक अमृत कल्याणी से शनिवार सुबह 9 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आवेदक को जन्म प्रमाण पत्र लाना होगा, क्योंकि 18 साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जिला प्रतियोगिता के आधार पर 26 मई को बीकानेर में होने वाले स्टेट टूर्नामेंट के लिए उदयपुर टीम का चयन किया जाएगा।