मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन
मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन
उदयपुर | कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मुख्य संरक्षक और स्टेनोग्राफर्स एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि वेतन विसंगति दूर करने, स्टेनो संवर्ग का पदनाम बदलने सहित कई मांगें लंबित हैं। वार्ता में सरकार ने सहमति दी, लेकिन आदेश जारी नहीं किए हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।