पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आया फरार कैदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | टीबी हॉस्पिटल से सोमवार को फरार सेंट्रल जेल का कैदी मोहन पुत्र गणेश कालबेलिया बुधवार को भी हाथ नहीं आया। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास भुगत रहा था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में राजसमंद चित्तौड़गढ़ आदि क्षेत्रों में घूम रही हैं। पुलिस ने बताया कि भैसड़ाकलां निवासी मोहन के परिवार में प|ी और एक बच्चे सहित पांच भाई और पिता हैं। पुलिस मोहन के घर भी पहुंची। यह मकान निगरानी में है। बता दें कि मोहन को हेपेटाइटिस और टीबी की बीमारी है। उसके मुंह से खून निकलने पर उसे जेल से शनिवार को टीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। भर्ती कराते समय 3-4 चालानी गार्ड थे, जिनके जाने पर रविवार को पुलिस लाइन से भैरूसिंह और चार कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई थी। एक्सरे के दौरान कांस्टेबल ने उसकी हथकड़ी खोली थी। एक्सरे रूम से निकलते ही मोहन पुलिस को धक्का देकर भाग गया था।

खबरें और भी हैं...