प्लॉटों की नीलामी में अनियमितता मिलने पर एसीबी ने अफसरों के खिलाफ मामले दर्ज किए
उदयपुर | एसीबी चित्तौड़गढ़ ने रावतभाटा में भूखंडों की नीलामी में अनियमितता पर अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एसीबी ने रावतभाटा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लीला शर्मा, अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक रामगोपाल गुप्ता, अधिशासी अधिकारी रामेश्वर शर्मा, वरिष्ठ लिपिक याशी नाथ झा, उपखंड अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हो चुके यशोदानंदन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पद का दुरुपयोग कर इन्होंने मिलीभगत कर चित्तौड़गढ़ की बालाजी आवासीय योजना के तहत 145 भूखंडों की नीलामी कर चहेतों को भूखंड आवंटन किया है।