बसपा की संकल्प रथ यात्रा 22 को आएगी
बसपा की संकल्प रथ यात्रा 22 को आएगी
उदयपुर | बहुजन समाज पार्टी, राजस्थान प्रदेश के साझे में प्रदेश स्तरीय सर्व समाज भाईचारा बनाओ सत्ता प्राप्ति संकल्प रथ यात्रा 22 मई को शहर में आएगी। प्रदेश महासचिव और मुख्य जोन प्रभारी जगदीशचंद्र पाल ने बताया कि यात्रा सुबह 11 बजे सवीना चौराहा पहुंचेगी, जाे सेक्टर 6, सेवाश्रम चौराहा, कुम्हारों का भट्टा, सूरजपोल होकर कोर्ट चौराहा स्थित डाॅ. अम्बेडकर सर्कल पहुंचेगी। हाइकोर्ट बेंच आंदोलन को समर्थन पत्र देने के बाद यात्रा गोगुन्दा, जसवंतगढ़ के रास्ते सिरोही जाएगी। रथयात्रा संकल्प पत्र की 15 मांगों को लेकर शुरू की गई है, जो इस बार राजस्थान में अपनी सरकार बनाने के लिए आमजन तक संदेश पहुंचा रही है।
हार्टफुलनेस योग और ध्यान प्रशिक्षण शुरू
उदयपुर | श्रीरामचन्द्र मिशन चेन्नई की संचालित हार्टफुलनेस संस्थान, सेक्टर 5 में हार्टफुलनेस योग और ध्यान प्रशिक्षण केंद्र ने मंगलवार शाम 6 बजे से पांच दिवसीय योग और ध्यान प्रशिक्षण शिविर शुरू किया। इसमें योगासन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम आदि सिखाए जाएंगे।
विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस आज
उदयपुर | दी इंस्टिट्यूशन आफ इंजीनियर्स इंडिया का उदयपुर सेंटर गुरुवार को ‘सबके लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सकारात्मक उपयोग’ विषय पर विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस मनाएगा। अतिथि बीएसएनएल के मुख्य महा प्रबन्धक जेसी मेनारिया व मुख्य वक्ता डाॅ. आर.एस. व्यास होंगे।