पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • हाईकोर्ट बेंच आंदोलन : धरना स्थल पर देर रात भजन सत्संग

हाईकोर्ट बेंच आंदोलन : धरना स्थल पर देर रात भजन-सत्संग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन में अनशन स्थल पर भजन संध्या करते वकील और विभिन्न समाज के लोग।

उदयपुर | हाईकोर्ट बेंच आंदोलन के तहत धरना स्थल पर बुधवार देर रात तक सत्संग-कीर्तन हुआ। कई समाज-संगठनों ने हिस्सा लेकर अनशन कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत का उत्साह बढ़ाया। एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल भी चपलाेत की कुशलक्षेम पूछने पहुंचे।

हाईकोर्ट बेंच आंदोलन को डॉक्टरों की सभी यूनियनों ने समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ न्यायिक कर्मचारी संघ सकल जैन समाज, केटीएस प्राइम मर्चेंट एंड प्राइवेट लिमिटेड, नरेंद्र मोदी विचार मंच, अल्पसंख्यक मोर्चा, चेतक सर्कल व्यापार मंडल, दमोह ग्राम पंचायत के सरपंच, कांग्रेस सेवा दल, कायस्थ विकास परिषद, आर्ट एंड कल्चर कांग्रेस, सीपीआई, मेनारिया समाज, जिला कांग्रेस कमेटी, मीडियम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, वायरिंग बड़ी सादड़ी मित्र मंडल, अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति, आम आदमी पार्टी, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी, भारतीय भारतीय मजदूर संघ, बापू बाजार व्यवसाय संघ, भैरों सिंह शेखावत मंच, उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, सुखाड़िया विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम, उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन, राजस्थान रोडवेज, सीए एसोसिएशन, राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद, सेनेटरी एसोसिएशन, खबर जनता सेना, इंटक, केटीएस फाउंडेशन, दशहरा वेलफेयर सोसाइटी, नगर पालिका सलूंबर, सकल राजपूत महासभा, सिख समाज सेवा समिति, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम, बार एसोसिएशन भीलवाड़ा, नागदा विप्र फाउंडेशन, भाजयुमो, दाऊदी बोहरा समाज, जैन सोशल ग्रुप, शहर जिला कांग्रेस कमेटी, भारतीय मजदूर संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि, सदस्य और समाजसेवियों ने समर्थन किया।

खबरें और भी हैं...