चाकू दिखा लोगों को लूटने का आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर | देहली गेट चौराहे पर मंगलवार देर रात चाकू लेकर राहगीरों को धमका कर पैसे एेंठने वाले अलीपुरा निवासी अरसद पुत्र सराफत खान को हाथीपोल पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर युवक को जेसी किया। एएसआई गोटी लाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक राहगीरों को चाकू लेकर धमका रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा लेकिन पुलिस ने अश्विनी बाजार के पास धर दबोचा।