पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध पार्क वाहन नहीं हटाए तो जब्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | नगर निगम ने बुधवार को स्मार्ट सिटी के मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से पार्क 36 वाहन मालिकों को नोटिस देकर वाहन हटाने को कहा है।आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि कई लोग वाहनों को सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है। ऐसे वाहनों से आपराधिक गतिविधियों के साथ हर वक्त हादसों का अंदेशा रहता है। निगम ने जगह-जगह नोटिस चस्पा कर ऐसे वाहनों को पांच दिन में हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...