डीपीसी चयन सूची में पूर्व में पदोन्नत शिक्षकों के नाम भी
उदयपुर | शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रतिनिधि मण्डल ने शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक से मुलाकात कर तृतीय से द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की चयन सूची को संशोधित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर ने बताया कि अभी जो सूची तैयार हुई है, उसमें कई वरिष्ठ अध्यापकों के बजाय जूनियर के नाम हैं। पूर्व में पदोन्नत अध्यापकों के नाम भी जोड़ दिए गए हैं। खामियाें में सुधार करना जरूरी है।