राजस्थान विद्यापीठ : 27 मई को दो चरणों में होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
उदयपुर | राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 27 मई को होगी। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि प्रवेश पत्र परीक्षा से एक घंटे पहले दिए जाएंगे। परीक्षा प्रतापनगर स्थित कम्प्यूटर एंड आईटी सभागार में दो चरणों में होगी। पहला पेपर सुबह 9:30 से 12 और दूसरा दोपहर एक से अपराह्न 3.30 बजे तक होगा। भूगोल, अर्थशास्त्र, पुरातत्व, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सोशल वर्क, इतिहास, कम्प्यूटर साइंस, शिक्षा, समाज शास्त्र, प्रबंध, लेखांकन आदि विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी।