सुखाड़िया परिवार के घर शोक जताने पहुंचे पूर्व मंत्री टांक
उदयपुर| कांग्रेस के पूर्व मंत्री अश्क अली टांक बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के पुत्र दिलीप सुखाड़िया के निधन पर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित उनके निवास पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। दिलीप की प|ी नीलिमा और पुत्री को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद टांक दिवंगत गृहमंत्री गुलाब सिंह शक्तावत की प|ी से मिले और कुशलक्षेम पूछी। पूर्व यूआईटी चेयरमैन रूपकुमार खुराना के निवास पर मिलने के बाद टांक अपराह्न तीन बजे रेल मार्ग से जयपुर लौट गए।
सुखाड़िया निवास पहुंचे टांक।