स्वामी ब्रह्मानंद ने 25 समाजसेवियों को सम्मानित किया
सिंधी समाज के गुरु प्रेम प्रकाश मंडल अजमेर के स्वामी ब्रह्मानंद ने सनातन मंदिर, शक्तिनगर में बुधवार को समारोह में समाजसेवियों को सम्मानित किया।
मंडल के राधा किशन ने बताया कि राजस्थान सिंधी अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी, प्रभुदास पाहुजा, प्रताप राय चुघ, नानकराम कस्तुरी, तीरथदास नेभनानी, मुरली राजानी, किशन वाधवानी, सुखराम दास बालचंदानी, राजेश चुघ, उमेश मनवानी, लक्ष्मण दास बजाज, ओमप्रकाश आहुजा, लक्ष्मण जुरानी, विशन दास देवानी, राहुल हेमनानी, महेंद्र हेमनानी, हरीश तलरेजा, सुरेश नीमच, चिमनलाल अडवानी कांकरोली सहित 25 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले सनातन मंदिर में सत्संग हुआ। गुरुवार सुबह शिव मंदिर, प्रतापनगर और शाम को जवाहर नगर में सत्संग होगा।
समारोह में शामिल समाजजन। इनसेट : सत्संग करते संत।