पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोथी यात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. हिरण मंगरी सेक्टर 3 स्थित विवेक नगर के शिव मंदिर और सिटी पैलेस रोड स्थित जगत शिरोमणि मंदिर में पंडित स्कन्द कुमार पंड्या ने भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया। प्रवक्ता अभिषेक जोशी ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पहले विवेक नगर में पोथी यात्रा निकाली। जिसमें महिलाएं केसरिया वस्त्रों में कलश लेकर चली और पुरुष श्वेत वस्त्रों में भजनों पर झूम उठे। इधर शाम को सिटी पैलेस रोड स्थित जगत शिरोमणि मंदिर में भागवत कथा का वाचन करते हुए पं. स्कन्द कुमार पंड्या ने भक्तों से निवेदन किया कि पावन पुरुषोत्तम माह में सात्विक आहार के साथ यम और नियम पूरे करें। इस अवसर पर मेवाड़ महामण्डलेश्वर महन्त रासबिहारी शरण शास्त्री ने अस्थल मंदिर द्वार पर भगवद् गीता पोथी को विधि विधान पूजन कर कथास्थल पर विराजित किया। श्रीमद् भगवद् कथा का वाचन दोपहर एक बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। जगदगुरु निंबार्काचार्य श्री नारायण देवाचार्य आश्रम में बुधवार को पुरूषाेतम मास के अंतर्गत बाईजी राज के कुंड पर फुल फाग का मनाेरथ हुआ। आश्रम के मनोहरलाल मुंदडा ने बताया कि पुष्प पल्लव का डाेल झूला सजाया गया। ठाकुर राधा कृष्ण को विराजमान कर उनके सम्मुख विभिन्न प्रकार के पुष्प चढाए गए। दाेपहर 1 बजे से भागवत और पुरुषोतम कथा हुई।

खबरें और भी हैं...