रमजान : नहीं हुआ चांद का दीदार, अब कल रखेंगे पहला रोजा
रमजान का पहला रोजा शुक्रवार को होगा, क्योंकि बुधवार को उदयपुर सहित संभाग में कहीं से भी चांद के दीदार की शहादत नहीं आई। अंजुमन तालीमुल इस्लाम की हिलाल कमेटी के सदर मौलाना जुलकरनैन ने कमेटी के हवाले से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के 4.19 बजे सेहरी और शाम 7.13 बजे इफ्तार की जा सकेगी। इस मौके पर कमेटी के मौलाना आस मोहम्मद, मौलाना रईसुल कादरी, हाफिज शफी मोहम्मद, प्रवक्ता जहीरुद्दीन सक्का, अकीलुद्दीन, नजर मोहम्मद, मंजूर हुसैन आदि मौजूद थे। बता दें, गत वर्ष 26 जून को भी रमजानुल मुबारक का चांद नजर नहीं आया था। अंजुमन सदर मोहम्मद खलील और सचिव मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि पलटन, धोली बावड़ी, मल्ला तलाई, आयड़ सहित सभी 43 मस्जिदों में इंतेजामिया कमेटियों ने रोजे-इफ्तार की विशेष व्यवस्थाएं की हैं।