उदयपुर | सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर मामले में शुक्रवार को मुंबई में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में दो गवाहों के बयान होने थे, लेकिन उदयपुर के 2 एसआई सहित 4 आरोपियों और उनके वकील के नहीं आने से बयान नहीं हो सके। कोर्ट ने उदयपुर के एसआई श्याम सिंह चारण और हिमांशु सिंह सहित 4 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। उदयपुर पुलिस लाइन में रहे सेवानिवृत किशन सिंह सोलंकी और सांगली से आए लक्ष्मण अग्रवाल के बयान होने थे। दोनों ही शुक्रवार काे कोर्ट पहुंच गए। ऐसे में कोर्ट ने इन चारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इन दोनों गवाहों के अब 8 जून को बयान होंगे।