पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • शराब की दुकान से क्षेत्रवासी परेशान बंद नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

शराब की दुकान से क्षेत्रवासी परेशान बंद नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सज्जनगढ़ रोड, मल्लातलाई में रेस्टोरेंट के अंदर चल रही शराब की दुकान के विरोध में कॉलोनीवासियों ने शुक्रवार को कलेक्टर, एडीएम और जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर उसे बंद करने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी भी दी कि जल्द यहां से शराब की दुकान शिफ्ट नहीं की गई तो रोड पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर शराब की दुकान हाल ही में खोल दी गई है उसके आस-पास मंदिर, स्कूल और आम लोगों के गर हैं। हमेशा यहां पर शकाबी बैठे रहते हैं जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। क्षेत्र की महिलाओं ने गुरुवार को भी शराब दुकान का विरोध करते हुए रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।

खबरें और भी हैं...