पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • कसोटिया बांध बनाने में 30 करोड़ खर्च होंगे, 21.42 हैक्टेयर जमीन अवाप्त होगी

कसोटिया बांध बनाने में 30 करोड़ खर्च होंगे, 21.42 हैक्टेयर जमीन अवाप्त होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | वल्लभनगर में प्रस्तावित कसोटिया बांध के लिए जलसंसाधन विभाग ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर जलदाय विभाग को भेज दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस पर 30.90 करोड़ खर्च होंगे। 34.24 एमसीएफटी भराव क्षमता का बांध होगा। बांध के लिए 21.42 हैक्टेयर जमीन अवाप्त होगी इसमें से 9.24 हैक्टेयर निजी जमीन है। जमीन अवाप्ति के बदले मुआवजे में 5.25 करोड़, बिजली की लाइन शिफ्ट करने पर 25 लाख, डूब क्षेत्र में आ रही रोड के बदले नई रोड बनाने और डूब क्षेत्र की पुलिया को ऊंचा करने पर 50 लाख खर्च होगा। वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भींडर ने बताया एस्टीमेट मंजूर होते ही काम शुरू होगा। कानोड़ कस्बे से करीब दस किमी दूर कसोटिया गांव में गोमती नदी पर भी बांध बनेगा।

खबरें और भी हैं...