पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • फरार कैदी की सुरक्षा में तैनात पांचों पुलिसकर्मी चार दिन बाद हुए निलंबित

फरार कैदी की सुरक्षा में तैनात पांचों पुलिसकर्मी चार दिन बाद हुए निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | बड़ी स्थित टीबी हॉस्पिटल से 14 मई को पुलिसकर्मियों को धक्का देकर उम्रकैद की सजा काट रहे भैसड़ाकलां डबोक निवासी मोहन पुत्र गणेश कालबेलिया कैदी के भाग जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने कैदी की सुरक्षा में तैनात पांचों पुलिसकर्मियों पुलिस लाइन से हैड कांस्टेबल भेरूसिंह, रुप सिंह, चन्द्राज, लिंबाराम और जमनाराम को निलंबित कर दिया है। एसपी ने निलंबन के आदेश जारी करते हुए कहा है कि पुलिस कैदी की तलाश कर रही है। पुलिस पिछले चार दिन से लगातार उसकी तलाश कर रही है लेकिन कैदी अब तक पकड़ में नहीं आया है। कैदी मोहन को हेपेटाइटिस और टीबी की बीमारी है। जेल में तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे शनिवार को टीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

खबरें और भी हैं...