पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं, एसपी को परिवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | डबोक थाना क्षेत्र के जसपुरा गांव में शादी कार्यक्रम बिंदोली से घर जाते समय मारपीट के दर्ज मामले में थाना पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिवादियों ने एसपी आरपी गोयल को परिवाद दिया है। प्रार्थी कमला प|ी देवीलाल गायरी ने बताया कि 16 अप्रैल को पुत्र मांगीलाल गायरी जसपुरा गांव में मेघा गायरी की बिंदोली में गया था। वहां से रात को 10 बजे जब घर के लिए निकला तो हमेर लाल गायरी सहित अन्य युवक उसको उठाकर ले गए मारपीट की। कई दिनों तक एमबी चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती भी रहा। इस मामले में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही पुत्र से 45 हजार रुपए और चांदी का हाथ में पहना कड़ा भी ले लिए।

खबरें और भी हैं...