विवाहिता ने खाया जहर, पिता ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
उदयपुर | परसाद थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता नीता प|ी मुकेश जैन ने विषाक्त के सेवन के बाद शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मोर्चरी में पीहर और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया। नीता के पिता पुष्कर ने अपने जमाई पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया। सराड़ा डिप्टी नारायण सिंह ने बताया कि महिला ने गुरुवार को विषाक्त का सेवन किया था तो उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इसके बाद मोर्चरी में कई देर तक पीहर और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया। मोर्चरी में परसाद से समाज के लोग भी आ गए। इसके बाद मृतक विवाहिता के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि मुकेश के गांव में ही किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे। साथ ही शराब पीकर नीता के साथ में आए दिन मारपीट करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। महिला के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।