उदयपुर | स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश चित्तौड़ा और स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र श्रीमाली ने शुक्रवार को मंडी की नाल, नारियल वाला चौक, छबीला भैरू मार्ग, श्रीनाथ मार्ग ओड़पाड़ा और मठों की सेहरी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों के समय से पूर्व चले जाने और अपनी बीट में उपस्थित नहीं पाए जाने पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई। साथ ही संबंधित जमादार और कार्यवाहक जमादार को सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए पाबंद किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी मोहम्मद यासिन मौजूद रहे।