पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • रेजीडेंट डॉक्टर्स एसो. की नई कार्यकारिणी के लिए जनरल बॉडी मीटिंग कल

रेजीडेंट डॉक्टर्स एसो. की नई कार्यकारिणी के लिए जनरल बॉडी मीटिंग कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | उदयपुर रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए जनरल बॉडी मीटिंग रविवार को शाम 4.30 बजे आरएनटी के सीनियर बॉयज हॉस्टल में होगी। यह एेलान एसोसिएशन के महासचिव डॉ. दीपाराम पटेल ने किया है। जबकि एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह हैं। रेजीडेंट डॉक्टर सीपी मुदगल ने कहा है कि एसोसिएशन की कमान एकता के खिलाफ वालों के हाथों में नहीं जाने देंगे। फिर किसी ने जनमत को दरकिनार कर एसोसिएशन को हथियाने की कोशिश की तो लिंगदोह के नियमों के अनुसार ही चुनाव कराने की मांग प्रशासन से करेंगे। इस संदर्भ में प्रिंसिपल डॉ. डीपी सिंह को लिखित में ज्ञापन भी दे चुके हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह ने कहा है कि वे डॉक्टरों की एकता में भरोसा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में ही विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि सभी रेजीडेंट डॉक्टर जो निर्णय लेंगे वही सर्वमान्य होगा। ऐसे में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीपी सिंह ने कहा है कि अगर एसोसिएशन में विवाद हुआ तो चुनाव लिंगदोह के नियमों के मुताबिक ही कराएंगे। बता दें, यह आरएनटी मेडिकल कॉलेज के 341 रेजीडेंट डॉक्टरों की यूनियन है।

खबरें और भी हैं...