उदयपुर. चित्तौड़गढ़ चेस एसोसिएशन अौर ऑल राजपुताना शतरंज संघ की एआरसीए राज्य स्तरीय अंडर 15 सब जूनियर बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता के लिए चेस इन लेकसिटी की टीम घोषित हुई। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि शनिवार से होटल कुवेत पेलेस, बडी सादड़ी मे होने वाली प्रतियोगिता में लेकसिटी के सेन्ट एंथोनी के अरूण कटारिया, रितिक शुक्ला, हार्दिक दक, प्रखर चपलोत, भुवांशु भटनागर, तन्मय भटनागर, रचित चाचन, तनमय नलवाया, प्रणव गांधी, तुषार डामोर, एम.डी.एस. के प्रखर माहेश्वरी, हार्दिक न्याति, आयुष लोढा, केन्द्र विद्यालय के देवकरन वसीटा, यशराज वसीटा, हर्ष वसीटा, अक्षिता जैन, अनिशा जैन, दिया दोषी, एम.एम.पी.एस. के चाहत सेठिया, यजत व्यास, डी.पी.एस. के धु्रव पोरवाल, उस्तवी दवे, वी.के.वी. के कार्तिक भंडारी हिस्सा लेंगे।