एमपीयूएटी : 120 शिक्षकों को पदोन्नति, 47 सहायक प्राध्यापक स्टेज 2 में पहुंचे
उदयपुर | एमपीयूएटी में बुधवार को प्राध्यापकों के विभिन्न पदों पर पदोन्नति हुई। कुलपति उमाशंकर शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर 2017 तक पात्र सभी शिक्षकों को चयन समिति की सिफारिश के अनुसार पदोन्नतियां दी गईं। इसमें 47 सहायक प्राध्यापकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 और 31 सहायक प्राध्यापकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार 12 सहायक प्राध्यापकों को सह-प्राध्यापक के पद पर और 30 सह-प्राध्यापकों को प्राध्यापक के पद पर पदोन्नति दी गई है।