पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं ने किया स्नान चार महिलाओं की सोने की चेन चोरी

सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं ने किया स्नान चार महिलाओं की सोने की चेन चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी. प्रसिद्ध तीर्थ लोहार्गल के सूर्यकुंड में स्नान करते श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | चिराना/उदयपुरवाटी

तीर्थ लोहार्गल में अमावस्या के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। इस मौके पर भीड़ होने से कुछ महिलाओं की सोने की चेन व अन्य जेवरात पार हो गए। बड़ अमावस्या के अवसर पर प्रदेश सहित पंजाब व हरियाणा से भी श्रद्धालु सूर्यकुंड में स्नान करने आए। श्रद्धालुओं के आने का क्रम सोमवार की रात ही शुरू हो गया था जो मंगलवार देर शाम तक जारी रहा। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जोरदार भीड़ रही। इस दौरान कई महिलाओं की सोने की चेन व अन्य जेवरात पार हो गए। खूड़ बानूड़ा की सुशीला खेतान व पुष्पा देवी सोनी ने उदयपुरवाटी थाने पहुंच कर स्नान के दौरान सोने की चेन गायब होने की रिपोर्ट दी है। नवलगढ़ की दो महिलाओं ने भी सोने की चेन गायब होने की शिकायत की लेकिन वे बिना रिपोर्ट दर्ज करवाए ही चली गई। महिलाओं के अनुसार कुछ अन्य महिलाओं के जेवरात भी गायब हुए हैं लेकिन वे शिकायत दर्ज कराने उदयपुरवाटी आने के बजाए सीधे अपने घर चली गई। सूर्यपीठ के महंत अवधेशाचार्य महाराज ने बड़ अमावस्या के महत्व की कथा सुनाई। पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट, सैनी मंदिर धर्मशाला, जाट धर्मशाला, गणेश मंदिर, पाटोदिया धर्मशाला पर श्रद्धालुओं के लिए जूस, शरबत की व्यवस्था की गई।

खबरें और भी हैं...